होम तपती गर्मी से दिल्ली समेत देश के 11 शहर बेहाल, पारा 45 के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2020 08:51 PM

तपती गर्मी से दिल्ली समेत देश के 11 शहर बेहाल, पारा 45 के पार

तपती गर्मी से दिल्ली समेत देश के 11 शहर बेहाल, पारा 45 के पार

तपती गर्मी से दिल्ली समेत देश के 11 शहर बेहाल, पारा 45 के पार

मई जाते-जाते मौसम का मिजाज गरम होने लगा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया तो यूपी के झांसी और राजस्थान के तीन शहर 46 डिग्री सेल्सियस पर तपे। राजधानी समेत देश के 11 शहर तपती गर्मी से बेहाल रहे। इनमें राजस्थान के पांच, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश (एमपी) के दो-दो व यूपी का एक शहर शामिल है।
यूपी के झांसी का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के चुरू और श्रीगंगानगर में पारा 46.6 डिग्री पर पहुंच गया। पिलानी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बीकानेर ओर कोटा का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं मध्य प्रदेश के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा और खजुराहो भी 45.5 डिग्री सेल्सियस पर तपा। महाराष्ट्र के सबसे गर्म नागपुर और चंद्रपुर रहे, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 और 45.5 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक इन शहरों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लू के थपेड़े चले
देश के कई शहरों में शनिवार से लू का दौर भी शुरू हो गया। यूपी के झांसी, राजस्थान के श्रीगंगानगर और चुरू के अलावा एमपी के नौगांव में शनिवार को लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ देश के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ने से वहां गर्मी का सितम अभी शुरू नहीं हुआ है।

49 तक चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में कई जगहों पर पारा 49 डिग्री तक चढ़ेगा। चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण मॉनसून भी केरल के दक्षिणी तट पर पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)