होम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 22, 2020 07:42 PM

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया है कि प्रदेश में प्रतिदिन 21 लाख लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार मिल रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 10 लाख ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस से आर्थिक गतिविधिया बंद हो गई हैं, उस वक्त मनरेगा मजदूरों का सहारा बन गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'सबको मिलेगा रोजगार'' के तहत मनरेगा रोजगार कार्ड वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए चौहान ने प्रदेश के सरपंचों से कहा, ''कोरोना वायरस ने रोजगार छीन लिया। आर्थिक गतिविधिया बंद हो गई। रोजी-रोटी का बड़ा संकट पैदा हो गया। और इसलिए हमने तय किया कि तेजी से अब आर्थिक गतिविधियां चालू करनी हैं।''

उन्होंने कहा, ''ऐसे समय में मनरेगा मजदूरों का सहारा बन गई है। मनरेगा में मजदूरों को काम मिला है और उनके लिये रोजी-रोटी की पुख्ता व्यवस्था हुई है।'' उन्होंने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत राशि को कोटा बढ़ा दिया।

इसलिए अब हम ज्यादा मजदूरों को रोजगार दे सकते हैं।'' चौहान ने बताया कि अभी अप्रैल से मई तक हमने प्रदेश के जरूरतमंदों को 1,111 करोड़ रूपये के आसपास की सामग्री एवं राशि बांटी है, जिसमें 700 करोड़ रूपये केवल मजदूरी है जो मजदूरों के खाते में गई है। उन्होंने कहा कि हमने व्यापक पैमाने पर मनरेगा का काम चालू किया है। प्रदेश में करीब 23000 के आसपास पंचायतें हैं और अपवाद छोड़कर सभी पंचायतों में काम चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''मध्यप्रदेश में आज लगभग 21 लाख मजदूरों को रोज रोजगार मिल रहा है। पिछले साल से 10 लाख से ज्यादा को मिल रहा है।'' चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत वर्ष करीब 11 लाख श्रमिकों को ही मनरेगा के तहत प्रतिदिन कार्य मिला था। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके लिए रोजगार कार्ड जरूरी है। जो हमारे भाई—बहन दूसरे राज्यों से आये हैं, उनके रोजगार कार्ड तत्काल बनाना है और उनको भी काम पर लगाना है। चौहान ने कहा कि आज से हमने इस अभियान का नाम 'श्रम सिद्धि अभियान' दिया है।

जिससे श्रम प्राप्त होगा, काम प्राप्त होगा। सरपंचों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साथियों, सबके रोजगार कार्ड बनाना है, ताकि कम से कम मनरेगा की मजदूरी तो जरूरतमंदों को मिल जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वे का काम घर—घर शुरू हो रहा है। हमारा अमला सर्वे के काम में लगेगा और जिनके पास रोजगार कार्ड नहीं है उनका कार्ड बनाऐंगे और जिनके पास काम नहीं है उनको काम देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)