होम केरल में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले, 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 22, 2020 07:33 PM

केरल में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले, 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

केरल में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले, 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

केरल में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले, 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

 केरल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 42 नए मामले शुक्रवार को सामने आए। संक्रमितों में से 21 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 732 तक पहुंच गई है और 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में हैं। विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र से लौटे 21 लोगों के संक्रमित पाए जाने के अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से लौटा एक-एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। संक्रमित होने वालों में 17 लोग विदेश से लौटे हैं और दो राज्य के ही हैं।शुक्रवार को इलाज के बाद दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घातक वायरस के कारण त्रिशूर की 73 वर्षीय एक महिला की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। वह महाराष्ट्र से लौटी थीं। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से चार लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा नए मामलों में कन्नूर से 12, कासरगोड से सात, कोझिकोड और पलक्कड़ से पांच-पांच, त्रिशूर और मलापुरम से चार-चार, कोट्टायम, पथनमथिट्टा और वायनाड से एक-एक मामले सामने आए हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)