होम मुंबई में शराब की शुरू होगी होम डिलीवरी, काउंटर सेल पर रोक
मुंबई में शराब की शुरू होगी होम डिलीवरी, काउंटर सेल पर रोक
कोरोना लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। नगरिय निकाय ने कहा है कि मुंबई में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी गई है लेकिन कन्टेनमेंट जोन में प्रतिबंध रहेगा। साथ में दुकान के काउंटर से बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दिया या है। बता दें कि नगरिय निकाय ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया है।
इससे पहले सरकार ने टोकन सिस्टम के जरिए शराब की बिक्री की अनुमति दी थी। शराब की भारी भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर लॉकडाउन के नियमों धज्जियां भी उड़ते हुए दिखीं और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का उल्लंघन भी। इस बीच, प्रशासन की तरफ से ऐहतियाती कदम उठाते हुए दुकान मालिकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने को कहा गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।