होम उत्तर प्रदेश लौटने वाले श्रमिको को 15 दिन का राशन और 1000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा
उत्तर प्रदेश लौटने वाले श्रमिको को 15 दिन का राशन और 1000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा
देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर प्रदेश लौटे करीब 18 लाख प्रवासी मजदूर, कामगार जो पृथकवास केंद्र में रहने के बाद या लक्षण नहीं आने पर गृह पृथकवास के लिए अपने घरों में लौटे हैं उन्हें राज्य सरकार 15 दिन का राशन और 1000 रुपये बतौर भरण-पोषण राशि उपलब्ध करवाएगी। इस बीच, राज्य सरकार ने मास्क के बिना बाहर निकलने वालों पर सख्त रुख अख्तियार किया है और गत दो-तीन दिनों में पांच हजार लोगों से जुर्माना वसूला है। यह राशि प्रत्येक व्यक्ति 100 रुपये है। राज्य सरकार करीब एक हफ्ते पहले ही सार्वजनिक स्थल पर मास्क को अनिवार्य कर चुकी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक प्रदेश में 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक, कामगार ट्रेनो और बसों के माध्यम से प्रदेश में लौट चुके है। प्रदेश की 46,103 ग्राम पंचायतो में बने पृथकवास केंद्र के माध्यम से 16 लाख 8 हजार 184 श्रमिक गये है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र के 6,202 मोहल्लो में बने पृथकवास केंद्र से दो लाख 24 हजार 639 लोग गये है। इस तरह प्रदेश में कुल 18 लाख 24 हजार लोग पृथकवास केंद्र के माध्यम से गये है। अवस्थी ने बताया कि प्रवासी श्रमिको के आने का सिलसिला अभी भी जारी है क्योंकि लगभग 100 रेलगाड़ियां प्रतिदिन आ रही है। अवस्थी ने बताया कि देश में सबसे अधिक प्रवासी कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।