होम सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के चैम्बर खुले, सम-विषम योजना की दी गयी सलाह

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 22, 2020 07:28 PM

सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के चैम्बर खुले, सम-विषम योजना की दी गयी सलाह

सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के चैम्बर खुले, सम-विषम योजना की दी गयी सलाह

सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के चैम्बर खुले, सम-विषम योजना की दी गयी सलाह

उच्चतम न्यायालय के वकीलों के लिए खुशखबरी है। अब ये वकील करीब दो माह बाद फिर से अपने चैम्बर में 10 से चार बजे तक सम-विषम योजना के आधार पर कामकाज कर सकते हैं।

शीर्ष अदालत ने चैंबर ब्लॉक में आने वाले सभी लोगों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए हर चैंबर 'सम-विषम' योजना के तहत खुलेंगे। इसके लिए शीर्ष अदालत ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड्स (एससीएओआरए) संयुक्त रूप से तैयार करने को कहा है।

वकीलों और उनके कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे और शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद ब्लॉक की सफाई होगी। रविवार और छुट्टियों के दिनों में ब्लॉक सफाई और स्वच्छता के लिए बंद रहेंगे। वकीलों के चैंबर ब्लॉक में केवल वकीलों और उनके स्टाफ़ को पहचान पत्र या अनुमति पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा, जिन्हें थर्मल-स्क्रीनिंग से गुज़रना होगा और विधिवत स्व-घोषणा प्रपत्र/दैनिक रजिस्टर (संपर्क-पते के साथ विवरण) भरने होंगे। इस शर्त का पालन न करने पर किसी भी चैम्बर ब्लॉक में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)