होम सहारनपुर : 93 कोरोना संदिग्धों के नमूने नेगेटिव निकले
सहारनपुर : 93 कोरोना संदिग्धों के नमूने नेगेटिव निकले
जिले सहारनपुर मे करीब 93 कोरोना संक्रमितो के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए है। अब देवबंद के आठ कोरोना संक्रमितो समेत जिले में कुल 19 के करीब रोगी तीन कोविड-19 अस्पतालों में उपचाराधीन है। कमिश्नर संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में करीब 946 संदिग्ध कोरोना संक्रमितो को 12 पृथक आवास केंद्रो पर भर्ती कराया गया है। जिनके नमूने लेकर जांच को भेजे गए है।
कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर के राधा स्वामी आश्रय स्थल पर करीब 12 हजार 737 प्रवासी मजदूरो को रखा गया है। जहां से उन्हें उनके घरो को लौटाया जा रहा है। करीब छह-सात हजार मजदूर रोज वहां हरियाणा की ओर से पहुंच रहे है। जिले में अब हाट-स्पाट 11 रह गए है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नई पूर्णबंदी के दौरान जारी किए जाने वाले नियमो और पाबंदियो की जानकारी राज्य सरकार से देर शाम तक प्राप्त हो सकती है। उसके बाद ही नई व्यवस्थाएं और लोगों को मिलने वाली राहत की जानकारी दी जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।