होम अमेरिका 161 भारतीयों को इस सप्ताह भेजेगा स्वदेश

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 18, 2020 07:44 PM

अमेरिका 161 भारतीयों को इस सप्ताह भेजेगा स्वदेश

अमेरिका 161 भारतीयों को इस सप्ताह भेजेगा स्वदेश

अमेरिका 161 भारतीयों को इस सप्ताह भेजेगा स्वदेश

अमेरिका इस हफ्ते 161 भारतीय नागरिकों को वापस भेजेगा। इनमें से ज्यादातर गैरकानूनी तरीके से मैक्सिको से लगी दक्षिणी सीमा से देश में दाखिल हुए थे। विशेष विमान से इनको पंजाब के अमृतसर ले जाया जाएगा। उत्तर अमेरिकी पंजाब संघ (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल के मुताबिक, इनमें सबसे अधिक 76 लोग हरियाणा के हैं। पंजाब के 56, गुजरात के 12, उत्तर प्रदेश के पांच, महाराष्ट्र के चार, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के दो-दो और आंध्र प्रदेश तथा गोवा का एक-एक व्यक्ति है।

सतनाम सिंह चहल ने बताया कि जिन लोगों को वापस भेजा जा रहा है वे अमेरिका की 95 जेलों में बंद 1,739 भारतीयों में से हैं। इन लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने के दौरान आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आइसीई) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आईसीई की रिपोर्ट के अनुसर, अमेरिका ने 2018 में 611 और 2019 में 1,616 भारतीयों को वापस भेजा था। चहल ने बताया कि जिन 161 लोगों को वापस भेजा जा रहा है, उनमें तीन महिलाएं और हरियाणा का 19 साल का किशोर भी है। उन्होंने बताया कि जेलों में बंद अन्य भारतीय नागरिकों के साथ आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है। इनमें से ज्यादातर उत्तर भारत से ताल्लुक रखते हैं। गौरतलब है कि हिरासत में लिए गए लोगों ने शरण मांगी थी और इस बात का दावा किया था कि उन्हें अपने देश में हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अमेरिकी न्यायाधीश ने उनकी यह दलील नहीं मानी और इनकी याचिका खारिज कर दी। सालों से उनके साथ काम कर रहे चहल ने आरोप लगाया कि उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब में मानव तस्करों और अधिकारियों की सांठगांठ है, जो यहां के युवाओं को अपने घर छोड़ने और अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के लिए उकसाते रहते हैं। ये दलाल और एजेंट एक व्यक्ति से करीब 30 -35 लाख रुपये लेते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)