होम प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस: जितेन्द्र सिंह

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 18, 2020 07:22 PM

प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस: जितेन्द्र सिंह

प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस: जितेन्द्र सिंह

प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों का राजनीतिकरण कर रही है कांग्रेस: जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस से कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं का राजनीतिकरण करने से दूर रहें, खासकर ऐसे समय में जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे को लेकर संवेदनशील है और उनकी कठिनाइयां कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस प्रवासी श्रमिकों की दिक्कतों का राजनीतिकरण कर राजनीतिक लाभ उठाने का असफल प्रयास कर रही है। उन्हें इस पर राजनीति बंद करनी चाहिए। यह इसका समय नहीं है।’’उनका यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि कांग्रेस ने भाजपा नीत केंद्रसरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रवासी श्रमिकों की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि प्रवासियों के साथ जो हो रहा है वह ‘‘हमारे समय की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी है।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा, ‘‘प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर सरकार काफी संवेदनशील है और उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर राजनीति करने का विपक्ष का प्रयास पूरी तरह अवांछित है। उन्हें जिम्मेदार विपक्षी दल के तौर पर पेश आना चाहिए और दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)