होम राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी को आभार, प्रियंका गांधी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 18, 2020 07:11 PM

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी को आभार, प्रियंका गांधी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी को आभार, प्रियंका गांधी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी को आभार, प्रियंका गांधी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने यह आभार केंद्र सरकार के मनरेगा के बजट में 40 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के फैसले के बाद किया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय की जानकारी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी का यू टर्न

 

राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किए आभार में प्रधानमंत्री की लोकसभा को संबोधित करते हुए एक वीडियो क्लिप को भी पोस्ट किया है। इस 12 सेकेंड के वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि मनरेगा आजादी के 60 साल के बाद आपकी विफलताओं का जीता-जागता स्मारक है।

प्रियंका भी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए खुश होने का समय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
प्रियंका गांधी ने 16 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने और मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजने में सहायता पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह गोपनीय, वीजा, पासपोर्ट, कारागार एवं सतर्कता विभाग के माध्यम से प्रियंका गांधी को इसकी जानकारी दी है। पत्र में प्रियंका के निजी सचिव को पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव ने एक हजार बसों के चालकों, परिचालकों की सूची मांगी है। ताकि इन बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)