होम अब तक 35 हज़ार का कोरोना टेस्ट, जांच की स्पीड बढ़ाने स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश
अब तक 35 हज़ार का कोरोना टेस्ट, जांच की स्पीड बढ़ाने स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश
प्रदेश अब कोरोना की जांच की रफ़्तार और तेज़ी से बढ़ेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इसके लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जांच के लिए संसाधन जुटाने में हो रही देरी को भी अफसरों को दूर करने कहा है।
सिंहदेव ने Covid-19 की राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में प्रदेश में चल रहे कामकाजों की समीक्षा की है। बैठक में अधिक से अधिक लोगों की कोरोना वायरस जांच के निर्देश दिए। उन्होंने रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में लैब की स्थापना के काम में तेजी लाने कहा। सिंहदेव ने प्रवासी मजदूरों की जांच के दौरान कोविड-19 संक्रमित पाए जाने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक तत्काल इलाज मुहैया कराने कहा है।
इधर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए गांवों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर्स में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर समुचित जांच की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी जिलों में सर्विलांस के पुख्ता इंतजाम के भी निर्देश दिए।
अब तक 35 हज़ार लोगो की जाँच
कल देर शाम जारी हुए मेडिकल बुलेटिन और आज की जांच के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश भर में अब तक लगभग 35 हज़ार लोगो के सैंपल लिए गए है। जिनमें 32721 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
वहीँ 1826 लोगो की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है या उनकी जांच जारी है। प्रदेश में अब तक पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 92 है जिनमें 59 मरीज़ ठीक हो कर डिस्चार्ज हो चुके है, और प्रदेश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 33 है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।