होम कोविड-19 पर दुनिया के दो दिग्गजों में बढ़ने लगी तल्खी, क्या अमेरिका और चीन में होगा टकराव!

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 18, 2020 07:00 PM

कोविड-19 पर दुनिया के दो दिग्गजों में बढ़ने लगी तल्खी, क्या अमेरिका और चीन में होगा टकराव!

कोविड-19 पर दुनिया के दो दिग्गजों में बढ़ने लगी तल्खी, क्या अमेरिका और चीन में होगा टकराव!

कोविड-19 पर दुनिया के दो दिग्गजों में बढ़ने लगी तल्खी, क्या अमेरिका और चीन में होगा टकराव!

विश्व की दो महाशक्ति चीन और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित अमेरिकी प्रशासन कई बार कह चुका है कि चीन ने जानबूझकर कोरोना वायरस फैलाया और वह चाहता तो दुनिया इस संकट से बच सकती थी। लेकिन चीन ने इस जानकारी को समय पर साझा करने की बजाय उसे हालात बेकाबू होने तक दुनिया से छुपाए रखा। लेकिन चीन ने इन आरोपों को सिरे से कई बार खारिज कर चुका है कि कोरोना चीन के वूहान से नहीं फैला है। गौर हो कि चीन के वुहान शहर से शुरू होकर पूरी दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों देशों के बीच संबंध बेहद कटुतापूर्ण हो गए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया भर में सर्वाधिक 85,000 से ज्यादा लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इस महामारी से पूरा विश्व परेशान है।

चीन से डोनाल्ड ट्रंप है खफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी तक दे डाली है। पिछले कई हफ्तों से राष्ट्रपति ट्रंप पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है। सांसदों और विचारकों का कहना है कि चीन की निष्क्रियता की वजह से वुहान से दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला है। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फिलहाल बात नहीं करना चाहते हैं। हालांकि उनके चिनफिंग से अच्छे रिश्ते हैं। ट्रंप ने कई बार कहा है कि चीन ने उन्हें निराश किया है। डोनाल्ड ट्रंप चीन पर वायरस की उत्पत्ति के बारे में जांच करने का दबाव बना रहे हैं। वह इस आरोप की जांच की भी मांग कर रहे हैं जिसके मुताबिक यह वायरस वुहान की एक जैविक प्रयोगशाला से जन्मा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)