होम कांग्रेस का दावा- राहुल गांधी से बातचीत के बाद दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रवासी मजदूर

Alert Star Digital Team May 16, 2020 07:13 PM

कांग्रेस का दावा- राहुल गांधी से बातचीत के बाद दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रवासी मजदूर

कांग्रेस का दावा- राहुल गांधी से बातचीत के बाद दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रवासी मजदूर

कांग्रेस का दावा- राहुल गांधी से बातचीत के बाद दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रवासी मजदूर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर से गुजरते वक्त उन प्रवासी मजदूरों से बातचीत की जो लॉकडाउन में काम बंद होने के चलते अपने मूल राज्यों में लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से घर लौटने का कारण पूछा और उनसे वापस नहीं जाने की अपील की।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बातचीत के तुरंत बाद पुलिस ने उनमें से कुछ प्रवासी मजदूरों को हिरासत में ले लिया था।

वहीं, पुलिस ने कहा कि उन्होंने मजदूरों को इसलिए हिरासत में लिया है क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए थे। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा कि अगर पुलिस ने इस तरह से काम किया है, तो फिलहाल इस सत्यापित नहीं किया जा सकता है।

फोटो में सफेद कुर्ता और काली पैंट पहने राहुल गांधी, चेहरे पर मास्क के साथ प्रवासी श्रमिकों के एक ग्रुप के साथ बातचीत करते देखे जा सकते हैं। कांग्रेस नेता उनके साथ फुटपाथ पर बैठे हुए हैं और ग्रुप के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं।

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह सूचना गलत है कि राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन प्रवासी मजदूरों को अभी भी मौके पर रखा गया है। नियमों के अनुसार, उन्हें बड़े समूह के रूप में वाहन पर चढ़ने की अनुमति नहीं है, जिसकी पेशकश कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)