होम उप्र में 1718 कोरोना संक्रमित मरीज, 2327 बेहतर इलाज से हुये ठीक
उप्र में 1718 कोरोना संक्रमित मरीज, 2327 बेहतर इलाज से हुये ठीक
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या लगातार संक्रमित मरीजों से ज्यादा बनी हुई है। इसे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य महकमा अच्छे संकेत बता रहा है।
प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1718 है। वहीं बेहतर इलाज की बदौलत 2327 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार ठीक होने वाले लोगों की संख्या, संक्रमित रोगियों से ज्यादा बनी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को संक्रमित मरीज 1773 और ठीक होने वाले 2080 लोग थे।
प्रदेश में अब तक कोरोना के 4,140 मामले आये सामने
प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि राज्य में अभी तक कोरोना के कुल 4,140 मामले सामने आये हैं। वहीं 95 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को विभिन्न प्रयोगशालाओं में 5,612 कोरोना नमूनों की जांच की गई। वहीं 420 पूल जांच के लिए लगाये गये। इनमें 2,100 नूमनों की जांच की गई। इनमें 59 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आरोग्य सेतु अलर्ट को लेकर 8,500 लोगों को फोन
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग 'आरोग्य सेतु' एप को डाउनलोड कर रहे हैं। एप के जरिए जो भी अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी तक 8,500 से अधिक लोगों को फोन किया जा चुका है। इन्हें उचित सलाह दी गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।