होम अब देश में होगा रक्षा उपकरणों का निर्माण, कई हथियारों के आयात पर लगेगा बैन
अब देश में होगा रक्षा उपकरणों का निर्माण, कई हथियारों के आयात पर लगेगा बैन
. कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के तहत 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है. इस आर्थिक पैकेज के 3 चरणों की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दे चुकी हैं. आज (शनिवार) को आर्थिक पैकेज के चौथे चरण का ऐलान किया जा गया है. वित्त मंत्री ने आज डिफेन्स सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं, आइए आपको बताते हैं इनके बारे में:
>> डिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भरता के लिए मेक इन इंडिया जरूरी है.
>> डिफेंस उपकरणों को स्वदेशीकरण किया जाएगा यानी इन्हें देश में ही बनाने पर जोर दिया जाएगा. डिफेंस इंपोर्ट में कमी लाने पर जोर रहेगा. समयबद्ध तरीके से रक्षा खरीद में कमी सुनिश्चित की जाएगी.
>> डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिए एफडीआई लिमिट आटोमैटिक रूट से 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दी जाएगी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।