होम नोएडा में कोरोना वायरस से पांचवीं मौत
नोएडा में कोरोना वायरस से पांचवीं मौत
नोएडा-यूपी के नोएडा में कोरोना वायरस से मौत के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना से मौत का पांचवां मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 8 में रहने वाले 65 साल के एक बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हो गई है। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-8 निवासी की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिम्स अस्पताल में कोरोना वायरस की वजह से यह तीसरी मौत है।
जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से गौतमबुद्ध नगर में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 242 है जबकि 173 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 69 मरीज यहां के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।