होम अब अंतरिक्ष में टूटेगा ISRO का दबदबा, निजी क्षेत्र को मिली मंजूरी
अब अंतरिक्ष में टूटेगा ISRO का दबदबा, निजी क्षेत्र को मिली मंजूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आज फिर एक बार प्रेस कांफ्रेंस की है। उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि स्पेस सेक्टर में अब निजी क्षेत्र भी निवेश कर सकेंगे। जिसके साथ ही अब इसरो के अलावा प्राइवेट कंपनियां भी सैटेलाइट को लॉन्च कर पाएगी। इस घोषणा के साथ ही आधिकारिक तौर पर अब प्राइवेट केंपनियां भी स्पेस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा सकती है। इससे देश में कंपीटिशन को बढ़ावा मिलेगा।मालूम हो कि वित्त मंत्री लगातार चौथे दिन आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित की है। जिसमें आज उनका ध्यान स्पेस लेकर कोल तक रहा। वहीं बिजली कंपनियों को राहत देने के साथ-साथ उपभोक्ताों के अधिकार का भी विशेष ध्यान रखने जैसी बात कही। दूसरी तरफ रक्षा क्षेत्र में एफडीआई को 74 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया है।वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में अब निजी कंपनियां भी सहभागिता निभा सकती है। ऐसे कंपनियों को अब इसरो के अलावा सैटेलाइट लॉन्च और अंतरिक्ष आधारित दूसरी सेवाओं में मौका मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्रों को भी अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि पहले इसरो का ही अंतरिक्ष क्षेत्र में एकाधिकार था। लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति बदल गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।