होम लॉकडाउन में ढील देने पर भारत में बढ़ेगा कोरोना का खतरा, कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन को रहे तैयार- विशेषज्ञ

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 08:07 PM

लॉकडाउन में ढील देने पर भारत में बढ़ेगा कोरोना का खतरा, कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन को रहे तैयार- विशेषज्ञ

लॉकडाउन में ढील देने पर भारत में बढ़ेगा कोरोना का खतरा, कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन को रहे तैयार- विशेषज्ञ

लॉकडाउन में ढील देने पर भारत में बढ़ेगा कोरोना का खतरा, कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन को रहे तैयार- विशेषज्ञ

भारत में लॉकडाउन के बाद भी बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, प्रोफेसर के श्रीनाथ रेड्डी ने बड़ी बात कही है। उनका मानना है भारत में अगर लॉकडाउन में ढील दी गई तो कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन के लिए भारत को फिर तैयार होना होगा।

 

उन्होंने कहा है कि भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है उसे देखते हुए भारत को कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन पर फैलने के खतरे सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। लॉकडाउन में राहत देने के चलते कोरोना का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैल सकता है।

 

इसके लिए उन्होंने बताया कि यह कोरोना के तीन चरणों पर आधारित है। भारत में दूसरे चरण तक कोरोना पहले ही आ चुका है और अब लॉकडाउन के बीच भी अगर भारत में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं तो यह कहा जा सकता है कि अब आगे भारत तीसरे चरण पर पहुंचने वाला है!

 

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना का कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन उन देशों में भी देखा गया है जहां यह महामारी बन चुका है और अब भारत में भी वहीँ कंडीशन बनी हुई है। इसलिए देश को कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन के लिए तैयार रहना होगा।

 

रेड्डी कहते हैं कि कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन एक खतरा है। जिसके लिए सचेत हो जाना जरूरी है। भारत में भले ही मृत्यु दर बाकी देशों की तुलना में कम है लेकिन इसके बाद भी कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे को अवॉयड नहीं किया जा सकता।

 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मृत्यु दर कम होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन फिर भी हम कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन को अनदेखा नहीं कर सकते। इसके लिए जरूरी होगा कि लॉकडाउन में ढील न दी जाए और सामाजिक/शारीरिक दूरी बना कर रखी जाए। हाथ धोने जैसी आदतें बनी रहें और लोग मास्क पहन कर जीना सीख लें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)