होम टी20 विश्व कप 2020 को टालने पर विचार कर सकते है आईसीसी बोर्ड के सदस्य

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 08:09 PM

टी20 विश्व कप 2020 को टालने पर विचार कर सकते है आईसीसी बोर्ड के सदस्य

टी20 विश्व कप 2020 को टालने पर विचार कर सकते है आईसीसी बोर्ड के सदस्य

टी20 विश्व कप 2020 को टालने पर विचार कर सकते है आईसीसी बोर्ड के सदस्य

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को 2022 तक टालने पर विचार कर सकता है. आईसीसी के बोर्ड सदस्यों की 28 मई को बैठक होने वाली है बोर्ड के एक सदस्य ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट को टालने पर विचार कर सकता है. बोर्ड के इस सदस्य के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप पर संशय बरकरार है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर सकता है. आईसीसी के इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रस्तावित है.

 

आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले क्रिकेट समिति की बैठक है जिसमें गेंद पर पसीना लार लगाने सहित कई परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी. उम्मीद है कि क्रिस टेटली की अध्यक्षता वाली आईसीसी की प्रतियोगिता समिति कई विकल्प पेश करेगी. बोर्ड के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, '' हम आईसीसी की प्रतियोगिता समिति से तीन विकल्पों की उम्मीद कर रहे हैं. पहला विकल्प 14 दिन के पृथकवास के साथ विश्व टी 20 विश्व कप का आयोजन हो जिसमें दर्शकों की अनुमति है. इसमें दूसरा विकल्प है कि मैच खाली स्टेडियम में हो. तीसरा विकल्प है कि टूर्नामेंट को 2022 के लिए स्थगित कर दिया जाए.''

 

बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष शशांक मनोहर के लिए दो महीने के विस्तार पर भी चर्चा होगी लेकिन मुख्य रूप से ध्यान टी 20 विश्व कप पर फैसला करने पर होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके मौजूदा पूर्व शीर्ष खिलाड़ी भारत के साथ टेस्ट श्रृंखला करने पर जोर दे रहे है जिसे नवंबर दिसंबर में खेला जाना है. यह श्रृंखला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ''अगर टी20 विश्व कप को 2022 तक टाला जाता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बहुत दुखी नहीं होगा. आईसीसी सदस्यों से बना है. यदि सदस्य यह तय करते हैं कि द्विपक्षीय श्रृंखला अधिक महत्वपूर्ण है, तो आप इसे खारिज नहीं कर सकते है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)