होम आर्थिक पैकेज के नाम पर किसानों को कर्ज में धकेल रही है मोदी सरकार- कांग्रेस

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 08:03 PM

आर्थिक पैकेज के नाम पर किसानों को कर्ज में धकेल रही है मोदी सरकार- कांग्रेस

आर्थिक पैकेज के नाम पर किसानों को कर्ज में धकेल रही है मोदी सरकार- कांग्रेस

आर्थिक पैकेज के नाम पर किसानों को कर्ज में धकेल रही है मोदी सरकार- कांग्रेस

आर्थिक पैकेज को लेकर कांग्रेस के तेवर अब बेहद तीखे हो गए हैं। कांग्रेस ने आर्थिक पैकेज पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तीसरी प्रेस वार्ता के बाद प्रेस वार्ता कर तीखा हमला किया है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने मोदी सरकार के आर्थिक पैकेज को जुमला घोषणा पत्र करार दिया है।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार गरीबी को नहीं, गरीबों को मिटाने में जुटी है। इसकी वजह है कि मजदूर और किसानों को कर्ज बांटा जा रहा है। राहत के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिला है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार आर्थिक पैकेज के नाम पर लोगों को कर्ज के जंजाल में धकेल रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों और मजदूरों को राहत के नाम पर फुटी कोड़ी भी मदद के नाम पर नहीं मिल पाई है। किसानों को उनकी रबी की फसलों के एमएसपी दाम मिलना तो दूर, उनकी फसलों की खरीदारी का भी काम नहीं हो पा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)