होम मुंबई: हड़ताल पर रहेंगे BEST के कर्मचारी, बीमा की कर रहे मांग
मुंबई: हड़ताल पर रहेंगे BEST के कर्मचारी, बीमा की कर रहे मांग
महाराष्ट्र कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है. मुंबई कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित है. मुंबई में लॉकडाउन की वजह से ट्रेन, बस और टैक्सियों के परिवहन पर पाबंदी लागू है. बेहद जरूरी सेवाओं के लिए केवल बेस्ट की बसें चलाई जा रही हैं. अब बीएमसी से नाराज बेस्ट के कर्मचारी संगठन हड़ताल पर बैठने की तैयारी में हैं.
बेस्ट कर्मचारी संगठनों की मांग है कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा दिया जाए. कोविड-19 महामारी में कोरोना वॉरियर बने कर्मचारियों को भी ग्लव्स, मास्क और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था कराए जाए. कर्मचारियों के संक्रमित होने पर क्वारनटीन सेंटर अलग से बनाया जाए.
सोमवार से मुंबई में बेस्ट बस यूनियन के सदस्य हड़ताल पर जा रहे हैं. बीएमसी ने अपने कर्मचारियों को 50 लाख का जीवन बीमा कवर दिया था, लेकिन बेस्ट कर्मचारियों को इस स्कीम से दूर रखा गया. बेस्ट के कर्मचारी मास्क और ग्लव्स की भी कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में बेस्ट कर्मचारियों की मांग है जरूरी सुविधाएं जल्द मुहैया कराई जाएं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।