होम सुप्रीम कोर्ट में अब ऑनलाइन दायर हो सकेंगे केस, वकीलों को बताया गया कैसे करें ई-फाइलिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 07:58 PM

सुप्रीम कोर्ट में अब ऑनलाइन दायर हो सकेंगे केस, वकीलों को बताया गया कैसे करें ई-फाइलिंग

सुप्रीम कोर्ट में अब ऑनलाइन दायर हो सकेंगे केस, वकीलों को बताया गया कैसे करें ई-फाइलिंग

सुप्रीम कोर्ट में अब ऑनलाइन दायर हो सकेंगे केस, वकीलों को बताया गया कैसे करें ई-फाइलिंग

 कोरोना संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट यानी उच्चतम न्यायालय ने आज ऑनलाइन माध्यम से अधिवक्ताओं के मामलों की ई-फाइलिंग पर लाइव डेमो दिया। अब वकील ऑनलाइन शीर्ष अदालत में मामले दायर कर सकते हैं। इस मौके पर भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े और न्यायमूर्ति डॉक्टर डी वाई चंद्रचूड़ ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया। मालूम हो कि पहले ही कोरोनावायरस महामारी के कारण किए लॉकडाउन के चलते सुप्रीम कोर्ट में वीडियों कांफे्सिंग के द्वारा मामलाकों की सुनवाई करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद अब अधिवक्‍ता सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन केस भी दर्ज कर सकेंगे। जिसके लिए चीफ जस्टिस की मौजूदगी में ई फाइलिंग का लाइव डेमो दिया गया।

बता दें सुप्रीम कोर्ट पहले ही संकेत दे चुका हैं कि 18 मई से होने वाला डेढ़ माह का ग्रीष्मावकाश इस बार मात्र दो हफ्ते का ही होगा, हालांकि अभी इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने कोई स्‍पष्‍ठ आदेश नहीं दिया हैं। क्योंकि पांच नियमित बेंच सोमवार से बैठना शुरू होंगी। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ये बेंच वीडियो कांफ्रेंसिंग तकनीक के जरिए सुनवाई करेंगी।कोरोना महामारी लॉकडाउन के चलते उच्चतम न्यायालय पिछले 22 मार्च से अर्जेंट मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग तकनीक के जरिए सुनवाई कर रहा है। इस दौरान दो या तीन बेंचें बैठ रही थीं और उनमें पांच से दस मामले की ही सुनवाई हो रही थी। इस कारण कोर्ट में मुकदमे ज्यादा लंबित हो गए हैं, इसी को दूर करने के लिए छुट्टियों में पांच बेंच लगाने का फैसला किया गया है। कोर्ट कार्य समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि सोमवार से पांच बेंच कोर्ट रूम में बैठेंगी और वकील अपने चैंबर से उनमें पेश हो सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)