होम ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 15, 2020 07:28 PM

ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे खोल दिये गये. मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में धनिष्ठा नक्षत्र में खोले गए. हर वर्ष कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं से भरा रहने वाला मंदिर का प्रांगण इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली रहा और मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी समेत चुनिंदा 11 व्यक्ति ही मौजूद रहे. इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसी सभी जरूरी एहतियाती कदम भी उठाये गये. इस बार सेना के बैंड की मधुर ध्वनि और भजन मंडलियों की स्वर लहरियां भी नहीं सुनायी दीं.

भगवान विष्णु को समर्पित इस धाम के खुलने के बाद मानव मात्र के रोग-शोक की निवृत्ति, आरोग्यता एवं विश्व कल्याण की कामना की गयी‌. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से भगवान बद्री विशाल की प्रथम पूजा मानवता के कल्याण हेतु संपन्न की गयी. मंदिर को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था, जो बिजली की रोशनी से जगमग होकर अनूठी आभा बिखेर रहे थे. कपाट खुलने के बाद वेद मंत्रों की ध्वनियों से पूरी बद्रीशपुरी गुंजायमान हो गयी.


 

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि भी इस बार कोरोना वायरस के कारण 15 दिन आगे खिसका दी गयी थी. पहले कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने थे. उत्तराखंड के अन्य तीन धाम पहले ही खोले जा चुके हैं. उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले गये थे, वहीं रूद्रप्रयाग जिले में भोले बाबा के धाम केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खोले गये थे.

 

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष चार धाम यात्रा से अभी श्रद्धालुओं को दूर रखा गया है और केवल कपाट खोले गये हैं. महामारी के कहर का प्रभाव उत्तराखंड के चार धामों पर भी पड़ा है. बद्रीनाथ के कपाट खोल दिये गये हैं लेकिन आश्रम, दुकानें, छोटे-बड़े होटल, रेस्तरां और ढाबे बंद है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)