होम डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में मजबूती के लिए 400 करोड़ की मंजूरी: रक्षा मंत्रालय

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 07:18 PM

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में मजबूती के लिए 400 करोड़ की मंजूरी: रक्षा मंत्रालय

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में मजबूती के लिए 400 करोड़ की मंजूरी: रक्षा मंत्रालय

डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में मजबूती के लिए 400 करोड़ की मंजूरी: रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घरेलू रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपए के रक्षा परीक्षण विनिर्माण योजना (DTIS) के लॉन्च को मंजूरी दी है, ताकि इस सेक्टर में अत्याधुनिक परीक्षण के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा सके। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार (15 मई) को यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि सरकार ने नए लक्ष्य तय किए हैं और रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण हासिल करने के लिए ''सही नीति" खाका तैयार की है। उन्होंने कहा था, ''हमें हमेशा यह ध्यान रखना है कि स्वदेशी तकनीक और स्वदेशी निर्माण का कोई विकल्प नहीं है। हम वास्तव में तभी आत्मनिर्भर होंगे जब भारत प्रौद्योगिकी के आयातकर्ता के बजाय निर्यातक बनने में सफल होगा।"

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते 11 मई को कहा था कि उनका मंत्रालय सीमाओं पर दिखाई देने वाले या कोरोना वायरस जैसे अदृश्य शत्रुओं, सभी को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एक ऑनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि भारत को सैन्य निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहिए और सरकार एक नीतिगत खाका लाकर घरेलू रक्षा उद्योग का समर्थन कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा था, ''रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए अपने निरंतर प्रयासों के जरिए पिछले तीन से चार महीने में बायो-सूट, सैनिटाइजर डिस्पेंसर, पीपीई किट जैसे 50 से अधिक उत्पाद विकसित किये हैं।" सिंह ने कहा था, ''हमारे रक्षा उद्योग की अटूट भावना ने रिकॉर्ड समय में इन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का अवसर बढ़ाया है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)