होम भरोसा खो चुकी है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 14, 2020 09:50 PM

भरोसा खो चुकी है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

भरोसा खो चुकी है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

भरोसा खो चुकी है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस संकट से निपटने में अदूरदर्शितापूर्ण और अव्यावहारिक निर्णयों के चलते पूरी तरह विफल हुई भाजपा सरकार श्रमिकों का भरोसा खो चुकी है। अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं, दोनों सही, ठोस और सकारात्मक कदम उठाने की जगह छिटपुट फौरी निर्णयों से जनता को सिर्फ गुमराह कर रही हैं।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों की दयनीय दशा पर सरकार सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है और लाचार मजदूरों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बीच पैदल अपने घर लौटने की जद्दोजहद के दौरान जगह-जगह मजदूरों और कामगारों के दुर्घटनाओं में मरने की खब़रें विचलित करने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी इस दुर्दशा के लिए भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की हकीकत तो सब जान गए हैं। उन्होने कहा, ‘‘भाजपा सरकार लाख भरोसा दिलाये कि घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन पीड़ित श्रमिकों को सरकार पर भरोसा नहीं है।’’ अखिलेश ने कहा कि अमीरों को हवाई जहाज भेजकर एयरलिफ्ट कराने वाली भाजपा सरकार जमीन पर गाड़ियों के नीचे कुचले जा रहे मजदूरों की मौत पर असंवेदनशील रवैया क्यों अपना रही है?उन्होंने सवाल किया कि क्या ‘वंदेभारत मिशन‘ में देश की गरीब जनता नहीं आ सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)