होम कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बताया लापता
कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बताया लापता
भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर लापता करार देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इतने अहम समय में जब लोगों को उनकी सेवाओं की सबसे ज्यादा जरुरत है, मैदान से उनका लापता होना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। शर्मा ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कोरोना संकट के दौर में लोगों को खाने, चिकित्सा सहायता और ई-पास आदि के लिए निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मदद की जरुरत है तो ऐसे में वह भोपाल से गायब हैं।’’ उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता ने उनको बड़े अंतर से विजयी बनाया और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं लेकिन वास्तव में यह बेहद दुखद है कि वह इतने अभूतपूर्व संकट की घड़ी में वह कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। हालांकि भोपाल के पूर्व सांसद और प्रज्ञा के करीबी आलोक संजर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि शर्मा को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। वह (प्रज्ञा) अपने स्वास्थ्य मामलों के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।