होम अयोध्या : रामलला के गर्भगृह के चारों ओर सफाई शुरू, मिली पुरातात्विक महत्व की सामग्रियां
अयोध्या : रामलला के गर्भगृह के चारों ओर सफाई शुरू, मिली पुरातात्विक महत्व की सामग्रियां
लॉकडाउन के कारण रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण की गति मंद जरूर है लेकिन बंद नहीं हुई है। फिलहाल जेसीबी लगाकर गर्भगृह के मलबे की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि मलबा हटाने के दौरान एक बार फिर से पुरातात्विक महत्व की सामग्रियां मिलना शुरू हो गयी हैं। रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने इस बार मिलने वाली महत्वपूर्ण सामग्रियों को एकत्र कर दिल्ली स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में रखवाने का निर्णय लिया है। ये भविष्य में प्रदर्श सामग्रियों का हिस्सा हो सकती हैं। इस दृष्टि से सामग्रियों को विशेष विमान से भेजा जाएगा।
इस बीच रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम से परिसर के अंदर स्थित मानस भवन के नवनिर्मित गेस्ट हाउस में अपना डेरा डाल दिया है। वह यहीं से गर्भगृह में चल रहे कार्य की निगरानी के साथ ट्रस्ट से सम्बन्धित कार्य को भी शांतिपूर्वक गति दे रहे हैं। इससे पहले गर्भगृह तक जेसीबी को ले जाने के लिए उसके सामने लगी बैरीकेडिंग को हटाया चुका है। इस बैरीकेडिंग को हटाने के कारण एक जेसीबी क्षतिग्रस्त भी हो गयी थी जिसके कारण कार्य बाधित हो गया। फिलहाल दूसरी जेसीबी को मंगवाकर कार्य को दोबारा निर्बाध गति प्रदान कर दी गयी है।
सवा दो सौ सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी हो गयी तैयारी
रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 44 सीसीटीवी कैमरे तो पहले से ही लगाए गये थे लेकिन विराजमान रामलला को नये भवन में प्रतिष्ठित करने के बाद पूर्व में लगे खुफिया कैमरों को यथास्थान से हटाकर नियत स्थान पर लगाया जा चुका है। इसी के चलते गर्भगृह के चारों ओर का स्थान पुन: असुरक्षित हो गया है। यही कारण है कि रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने पुन: परिसर को सुरक्षित करने के लिए सवा दो सौ खुफिया कैमरों से लैस करने का निर्णय लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।