होम कोरोना वायरस के नए लक्षणों की हुई पहचान, जानिए क्या है इमरजेंसी के संकेत
कोरोना वायरस के नए लक्षणों की हुई पहचान, जानिए क्या है इमरजेंसी के संकेत
अमेरिका के सेंटर्स फ़ॉर डिसिस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (US Centers for Disease Control and Prevention)ने कोरोना वायरस संक्रमण (corona virus infection) के 6 नए लक्षणों (6 new symptoms) की पहचान का दावा किया है. अभी तक बुख़ार, खांसी और सांस फूलने को ही मौटेतौर पर कोरना संक्रमण का लक्षण माना जा रहा था. लेकिन जो डॉक्टर कोरना से संक्रमित मरीज़ों का इलाज़ कर रहे हैं उन्होने इस वायरस से पीड़ित लोगों में कुछ नए लक्षणों की पहचान की है. कोरना वायरस संक्रमण से अभी तक पूरी दुनिया में 2 लाख 10 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं. विश्व भर के वैज्ञानिक इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन की तलाश में लगे हैं लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है.
डॉक्टर्स ने जिन 6 लक्षणों की पहचान की हैं वो कुछ इस तरह के हैं -
सर्दी लगना
बार बार झुरझरी आना
सिर दर्द
गला ख़राब होना
हाथ पैरों और मांसपेशियों में दर्द होना
स्वाद और गंध का पता ना चलना
डाक्टर्स का कहना है कि कोरना वायरस संक्रमण के लक्षणों की पहचान बेहद ज़रूरी है क्योंकि दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों का कोरोना टेस्ट संभव नहीं होगा क्योंकि इसके लिए पर्याप्त किट्स ही उपलब्ध नहीं हैं. यह माना जाता है कि किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति में ये लक्षण या इनमें से कुछ लक्षण 2 -14 दिन के बीच नज़र आ जाते हैं. इसलिए पहले उन लोगों का कोरोना टेस्ट होना चाहिए जिनमें इन 6 में से कोई भी लक्षण नज़र आता है.
इसके अलावा अमेरिका में कोरोना संक्रमण से जुड़े इमरजेंसी के लक्षणों की पहचान भी बताई गई है. यह दिशानिर्देश जारी किया गया है कि अगर किसी को सांस लेने में तक़लीफ़ है और छाती भारी लग रही है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. इसके अलावा अगर बिस्तर से उठने में परेशानी हो रही है और अज़ीबग़रीब स्थिति बनती नज़र आ रही है तो भी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा अगर होंट या चेहरा पर अगर नीलापन नज़र आ रहा है तो भी तुरंत अस्पताल में जाना चाहिए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।