होम कोरोना: अब चीन ने तैयार कर ली तीसरी वैक्सीन,

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 14, 2020 09:26 PM

कोरोना: अब चीन ने तैयार कर ली तीसरी वैक्सीन,

कोरोना: अब चीन ने तैयार कर ली तीसरी वैक्सीन,

कोरोना: अब चीन ने तैयार कर ली तीसरी वैक्सीन,

कोरोनावायरस (कोविड-19) की वैक्‍सीन पर पूरी दुनिया में तेज़ी से काम चल रहा है. लेकिन, जिस चीन में इस वायरस का मामला सबसे पहले सामने आया था, वैक्सीन बनाने में भी वो सबसे आगे दिख रहा है.

चीन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए अपने यहां तीसरा टीका तैयार कर लिया है. इसके बाद सरकार ने तीसरे टीके के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है. यहां कोविड-19 (COVID-19) के 12 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 82,816 हो गई है.


चीन ने कोरोनावायरस के तीन टीकों के क्लिनिकल परीक्षण को मंजूरी दी है, जिनमें एक को चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने विकसित किया है. सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की ख़बर के अनुसार, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायलॉजिकल प्रोडक्ट्स ने चाइना नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप (सिनोफार्म) के तहत विकसित अपने टीके का और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) ने अपने वैक्सीन का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है.

डब्ल्यूआईवी पिछले दिनों उस समय विवाद में रहा था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) और शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि वहां से कोरोनावायरस पनपा होगा. अमेरिका ने इस मामले में जांच की मांग की थी. डब्ल्यूआईवी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि ये पूरी तरह मनगढ़ंत हैं.

चीन की फार्मास्युटिकल कंपनी सिनोफार्म ने कहा कि क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण में 23 अप्रैल तक तीन अलग-अलग आयुवर्गों के कुल 96 लोगों को टीका लगाया गया है. अब तक टीके के परिणाम सुरक्षित रहे हैं और जिन लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है, उन्हें निगरानी में रखा गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)