होम कोरोना वायरस फ्री गोवा में मिले 8 पॉजिटिव केस, मचा हड़कंप
कोरोना वायरस फ्री गोवा में मिले 8 पॉजिटिव केस, मचा हड़कंप
. गोवा (Goa) के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि एक महीने से अधिक समय तक कोविड-19 (Covid-19) से मुक्त रहने के बाद पिछले दो दिनों में गोवा में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति एक जहाज के चालक दल का सदस्य है.
राणे ने कहा कि जहाज पर तैनात रहे एक व्यक्ति को गुरुवार को त्वरित जांच में संक्रमित पाया गया और उसका नमूना पूर्ण पुष्टि के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा गया है. इससे पहले राज्य में सात लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिनमें एक ही परिवार के पांच सदस्य और एक वर्षीय एक लड़की शामिल है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।