होम भाजपा का आरोप, नीरव मोदी को बचाने का प्रयास कर रही है कांग्रेस
भाजपा का आरोप, नीरव मोदी को बचाने का प्रयास कर रही है कांग्रेस
भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बचाने की हर प्रकार से कोशिश करने का आरोप लगाया जिसके खिलाफ लंदन की एक अदालत में प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई चल रही है। केंद्र में सत्तारूढ पार्टी ने गिरफ्तार हीरा कारोबारी के बचाव में उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में कांग्रेस के सदस्य के बयान का उल्लेख करते हुए विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंबई और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत जजअभय थिप्से, नीरव मोदी के बचाव में गवाह बने और दावा किया कि नीरव मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र का कोई मामला कानून के समक्ष टिक नहीं पायेगा। उनको बचाने की पूरी कोशिश की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।