होम आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त : निर्मला सीतारमण ने ने प्रवासी मजदूरों, फेरीवालों और आम किसानों पर रखा

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 14, 2020 08:52 PM

आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त : निर्मला सीतारमण ने ने प्रवासी मजदूरों, फेरीवालों और आम किसानों पर रखा

आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त : निर्मला सीतारमण ने ने प्रवासी मजदूरों, फेरीवालों और आम किसानों पर रखा ध्यान

आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त : निर्मला सीतारमण ने ने प्रवासी मजदूरों, फेरीवालों और आम किसानों पर रखा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस लॉक डाउन के बीच 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त का ऐलान किया। इस दूसरी किस्त में सरकार ने प्रवासी मजदूरों, फेरीवालों और आम किसानों का ध्यान रखते हुए। उन्हें बड़ी राहत दी है। वहीं बीते बुधवार को वित्त मंत्री ने करीब छह लाख करोड रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। जिसमें एमएसएमई, रियल एस्टेट कंपनियां और टैक्सपेयर को बड़ी राहत दी थी।

किसानों को राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दूसरी किस्त जारी करते हुए कहा कि किसानों को 4.22 लाख करोड़ का लोन दिया। किसानों को लोन पर 3 महीने की छूट दी गई है। इंट्रेस्ट सबवेंशन स्कीम को बढ़ाकर 31 मई तक किया गया। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को 25 लाख के क्रेडिट कार्ड भी सरकार की तरफ से दिए गए। इसके अलावा तीन करोड़ किसानों के लिए 4,42,000 करोड़ का कृषि लोन दिया गया। जिसका लाभ देश के किसानों को मिला। पिछले 3 महीनों का लोन नोटोरियस ब्याज पर सहायता दी है।

फेरीवालों को राहत

वहीं दूसरी तरफ सरकार ने किसानों के अलावा रेहड़ी पटरी वालों को भी राहत दी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि खोमचे रेडी पटरी वालों के लिए एक माह के अंदर स्पेशल लोन योजना लॉन्च की जाएगी। जिसका लाभ देश के सभी रेहड़ी पटरी वालों को मिलेगा। इसके अलावा 50 लाख खोमचे वालों के लिए 5 करोड रुपए का प्रस्ताव है।

अप्रवासी मजदूर को राहत

वहीं सरकार ने दूसरी किस्त में प्रवासी मजदूरों को भी बड़ी राहत देते हुए कहा कि उनके लिए तीन वक्त का भोजन सरकार उपलब्ध कराएं साथ ही 12000 मास्क तीन करोड़ लोगों को बांटे जाएंगे। 15 मार्च के बाद से 7200 हज़ार नए स्वयं सहायता समूह बनाये गए। वहीं दूसरी तरफ मनरेगा मजदूरों के लिए14.62 करोड़ कार्य दिवस का काम 13 मई 2020 तक उपलब्ध कराया गया है। 10 हज़ार करोड़ रुपये खर्च हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)