होम रेल मंत्री ने ममता बनर्जी से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति देने की अपील की

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 14, 2020 08:47 PM

रेल मंत्री ने ममता बनर्जी से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति देने की अपील की

रेल मंत्री ने ममता बनर्जी से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति देने की अपील की

रेल मंत्री ने ममता बनर्जी से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति देने की अपील की

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं प.बंगाल सरकार से अपील करता हूं कि कोरोना महामारी के इस संकट से उबारने में हमारे मजदूर भाईयों के हितों के बारे में कुछ सोचे, और उन्हें घर पहुंचाने के लिये जल्द से जल्द श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे। उत्तर प्रदेश ने 15 दिन से भी कम समय में 400 ट्रेनों को मंजूरी देकर अपने प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाया। इस तरह की सक्रियता दिखाने की बजाय प.बंगाल की सरकार मजदूरों को जल्दी सहायता पहुंचाने से रोक रही है।

उन्‍होंने कहा कि प.बंगाल के गरीब मजदूरों को वहां की सरकार अपने घर नहीं आने दे रही है। कल मेरे वक्तव्य के बाद प.बंगाल सरकार अपनी गहरी नींद से जगी।वहां की सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिये अब तक सिर्फ 7 ट्रेनों की अनुमति दी है। बड़ी संख्या में प.बंगाल के कामगार अपने घरों से दूर हैं इसलिए मैंने उनसे अधिक ट्रेन चलाने की अनुमति देने की अपील की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)