होम महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में रिकार्ड वृद्धि, संक्रमितों की संख्या 25000 के पार

Alert Star Digital Team May 14, 2020 08:45 PM

महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में रिकार्ड वृद्धि, संक्रमितों की संख्या 25000 के पार

महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में रिकार्ड वृद्धि, संक्रमितों की संख्या 25000 के पार

महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में रिकार्ड वृद्धि, संक्रमितों की संख्या 25000 के पार

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस 'कोविड-19' के मामलों में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गयी है जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 25000 के पार चली गयी जबकि इस दौरान 54 मौतें सामने आयी हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में बुधवार को 1495 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25922 हो गयी है वहीं इस दौरान 54 मौतें सामने आने से कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 975 हो गयी है। इस दौरान महाराष्ट्र की राजधानी और औद्योगिक नगरी मुंबई में कुल 800 नये मामले सामने आये हैं जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15581 हो गयी है। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित मुंबई में पिछले 24 घंटों में 40 मौतें सामने आने के बाद कुल मौतें 595 हो गयी हैं।

श्री टोपे ने बताया कि 54 मौतों में मुंबई से 40, पुणे से छह, वसई विरार से पांच, सोलापु, जलगांव और औरंगाबाद से दो-दो और वसाई विरार और रत्नागिरी से एक-एक मौतें सामने आयी हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 422 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5547 हो चुकी है। अब तक कुल 2,30, 857 नमूनों की जांच हो चुकी है। महाराष्ट्र में अभी तक कुल 1439 कैंटोनमेंट जोन की पहचान हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)