होम राहुल-प्रियंका ने उठाया आर्थिक पैकेज के बीच सड़कों पर भटकते मजदूरों का मुद्दा
राहुल-प्रियंका ने उठाया आर्थिक पैकेज के बीच सड़कों पर भटकते मजदूरों का मुद्दा
कोरोना संकट के मुद्देनजर केंद्र की भाजपा सरकार ने भले ही 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के ऐलान कर दिया हो, लेकिन प्रवासी मजदूरों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे खुलने के बाद भी मजदूरों को ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है। वेटिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, टिकट कैंसिल होने पर फिर से पैसे देकर बुकिंग करवानी पड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मजदूरों के मुद्दे पर कई ट्वीट किए हैं और केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया है। प्रियंका गांधी अपने ट्वीट में लिखती हैं, 'देश की सड़कों पर त्राहीमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का ताँता लगा हुआ है। रोज ऐक्सिडेंट हो रहे हैं।'अपने दूसरे ट्वीट में वह लिखती हैं, 'भगवान के लिए इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़िये। उप्र की सभी जिला शहर इकाईयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद कार्य और तेज कर दीजिए। पूरी ताकत लगा दीजिए। ये सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।