होम शहर के 40 प्रतिशत निजी स्कूल बन्द होने के कगार पर

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 14, 2020 08:32 PM

शहर के 40 प्रतिशत निजी स्कूल बन्द होने के कगार पर

शहर के 40 प्रतिशत निजी स्कूल बन्द होने के कगार पर

शहर के 40 प्रतिशत निजी स्कूल बन्द होने के कगार पर

लखनऊ 14 मई 2020ः एसोशियेशन आॅफ प्राइवेट स्कूल्स के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार ने बताया कि शहर के 40 प्रतिशत निजी स्कूल बन्द होने के कगार पर हैं और इसका एक मात्र कारण शासन का निजी स्कूलों के कार्यो में हस्तक्षेप है। शासनादेशों के बाद अभिभावक, निजी स्कूलों की फीस ही नही जमा कर रहे हैं।
श्री अतुल कुमार ने बताया कि सरकार अपने विद्यालयों के लिए उनके स्वयं के शासनादेशों के किसी भी नियम का पालन नही करती है। जिसका प्रमाण संलग्न केन्द्रिय विद्यालय संगठन का पत्र है जिसमें स्पष्ट रूप से वर्णित है कि केन्द्रिय विद्यालयों की पहली तिमाही की पूरी फीस जमा कर दी जाए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि केन्द्रिय विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन सरकारी खजाने से दिया जाता है जबकि निजी असहायतित स्कूलों के सम्पूर्ण खर्च स्कूल की फीस से ही किये जाते हैं।
अंत में श्री अतुल कुमार ने बताया कि सरकार का इस प्रकार के रवैयों से पूरे देश कि शिक्षा व्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि देश में शिक्षाा देने में निजी असायतित स्कूलों का भी बड़ा योगदान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)