होम जल्द शुरू होंगी शताब्दी और बाकी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें, स्पेशल ट्रेनों में भी मिलेगा वेटिंग टिकट
जल्द शुरू होंगी शताब्दी और बाकी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें, स्पेशल ट्रेनों में भी मिलेगा वेटिंग टिकट
देश में अब जल्द ही शताब्दी (Shatabdi Trains) सहित दूसरी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें (Mail and Express Trains) चलनी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही हाल में ही शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) में अब वेटिंग टिकट भी मिल सकेगा. अब तक इनमें केवल कन्फर्म टिकट बुक हो रहा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों के एसी-1 कोच में 20 वेटिंग टिकट दिए जाएंगे. वहीं एसी-2 में 50 सीटें और एसी-3 में 100 सीटें वेटिंग में दी जाएगी. जबकि स्लीपर में ये संख्या 200 होगी. हालांकि आरएसी में फिलहाल टिकट नहीं दिए जाएंगे.
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 12 मई से ही 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू की हैं. डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी तक जा रही हैं.
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर जारी लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पिछले करीब 50 दिनों से देश भर में रेल सेवाएं बंद थी. जिसके कारण हजारों यात्री फंसे हुए थे. रेलवे की ओर से 10 मई को स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी ये सेवाएं 12 मई से शुरू हुईं. इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्री रेलवे द्वारा बताए गए दिशानिर्देशों का पालन करते दिखे.
यात्रियों को रेलगाड़ी के रवाना होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचने को कहा गया है ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच की जा सके. इसके अलावा प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है ताकि यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले अपने हाथों को साफ कर सकें. फिलहाल रेलवे ने 12 मई से 20 मई तक चलने वाली रेलगाड़ियों के लिए एक समय सारिणी जारी की है.इन विशेष रेलगाड़ियों में सिर्फ वातानुकूलित श्रेणी (एसी-1, एसी-2 और एसी-3) के डिब्बे होंगे, किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरुप होगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।