होम आर्थिक पैकेज के लिए 3 दिन तक वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस!
आर्थिक पैकेज के लिए 3 दिन तक वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस!
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज गरीबों के लिए राहत पैकेज का ऐलान करेंगी। कल लघु और मध्य उद्योंगों को राहत पैकज की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को कंपनी और कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए राहत पैकेज के बंटवारे को लेकर ऐलान होना है।
पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिनों में 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान करेंगी। आज पहले दिन आर्थिक पैकेज को लेकर गरीबों के लिए घोषणाएं होंगी। दरअसल, पीएम मोदी की प्राथमिकता गरीब तबके के लोग हैं। रोज कमाने और रोज खाने वाले लोगों का पीएम ने कल जिक्र किया था वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन केवल गरीबों के लिए राहतों की बौछार होनी हैं।
गुरुवार को एमएसएमई सेक्टर यानी लघु-मध्य उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान होना है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच इस सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। ये वो सेक्टर है जो देश को आत्मनिर्भर बनाता हैं और स्वदेशी उत्पादन पैदा करता है। पीएम मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में कहा था कि आत्मनिर्भर मजबूत भारत की नींव रख सकता है। पीएम ने स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लोकल के लिए वोकल बनें का नारा दिया था।
बता दें कि मार्च के आखिर में पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आरबीआई अब तक 5.24 लाख करोड़ रुपये का विभिन्न सेक्टर्स और इंडस्ट्रीज के लिए ऐलान कर चुका है। अगर इस रकम का जोड करें तो करीब 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।