होम आगामी मानसून सत्र को स्‍थगित किए जाने की कोई योजना की नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 10, 2020 10:04 PM

आगामी मानसून सत्र को स्‍थगित किए जाने की कोई योजना की नहीं

आगामी मानसून सत्र को स्‍थगित किए जाने की कोई योजना की नहीं

आगामी मानसून सत्र को स्‍थगित किए जाने की कोई योजना की नहीं

कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण मानसून सत्र में देरी की आशंकाओं के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उम्मीद जताई कि इसकी शुरुआत समय पर होगी। सामान्य तौर पर मानसून सत्र की शुरुआत जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में होती है। पिछले साल मानसून सत्र 20 जून को शुरू हुआ था और सात अगस्त तक चला था।

लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र के विलंबित होने की अटकलों के बीच रखी बात

बिरला ने खास बातचीत में कहा, 'कोरोना संक्रमण के बावजूद हमें उम्मीद है कि मानसून सत्र समय पर होगा। हालांकि, यह उस समय की स्थितियों पर निर्भर करेगा।' अगर जून-जुलाई में भी शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से अनुपालन कराया जाता रहा तो क्या मानसून सत्र का संचालन संभव होगा? इस पर बिरला ने कहा कि तब स्थितियों के अनुरूप रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, 'इस महामारी और लॉकडाउन के बीच पार्टी लाइन से इतर सभी दलों के सांसद लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। उनकी तारीफ होनी चाहिए और मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)