होम कमांडो टीम पर कोरोना वायरस का साया, NSG का मेडिकल स्टाफ हुआ संक्रमित

Alert Star Digital Team May 10, 2020 09:48 PM

कमांडो टीम पर कोरोना वायरस का साया, NSG का मेडिकल स्टाफ हुआ संक्रमित

कमांडो टीम पर कोरोना वायरस का साया, NSG का मेडिकल स्टाफ हुआ संक्रमित

कमांडो टीम पर कोरोना वायरस का साया, NSG का मेडिकल स्टाफ हुआ संक्रमित

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सुरक्षा जवानों के इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित होने के मामलों ने सरकार और प्रशासन के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल अधिकारियों ने रविवार को बताया है कि आतंकवाद निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक मेडिकल स्टाफ में टेस्टिंग के दौरान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।
एलीट कमांडो बल में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है।
अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों को एनएसजी अस्पताल और गुड़गांव के मानेसर में इसकी चौकी में तैनात किया गया था। इसके बाद इनमें जब बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे तो उन्हें तुरंत क्वारंटीन में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मियों को अब ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)