होम महाराष्ट्र में निर्विरोध होगा विधान परिषद चुनाव, उद्धव ठाकरे का चुना जाना तय
महाराष्ट्र में निर्विरोध होगा विधान परिषद चुनाव, उद्धव ठाकरे का चुना जाना तय
महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पार्टी एक ही सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। इससे महाविकास आघाड़ी सरकार में जारी गतिरोध थम गया है। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित सत्तापक्ष के 5 और विपक्षी दल भाजपा के 4 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
महाराष्ट्र में आगामी 21 मई को विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होना है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के दो और भाजपा के चार उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। शनिवार को कांग्रेस ने अपने इकलौते उम्मीदवार राजेश राठौड़ का नाम घोषित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राठौड़ जालना जिला परिषद के सभापति रह चुके हैं। मगर शनिवार की देर रात महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने ट्वीट कर बीड जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज किशोर मोदी को दूसरा उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इससे विधान परिषद की 9 सीटों पर निर्विरोध चुनाव की संभावना खत्म होती दिखाई दे रही थी। जबकि शिवसेना चाह रही थी कि मतदान की नौबत न आए। भाजपा के चार उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके हैं। एनसीपी ने घोषित किए दो उम्मीदवार
रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने कोटे से दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शशिकांत शिंदे (सातारा) और अमोल मिटकरी (अकोला) को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रदेश एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ट्वीट कर प्रत्याशियों की घोषणा की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।