होम कोरोना वायरस : हज इस साल होगा या नहीं अहम फैसला लिया गया

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 10, 2020 09:56 PM

कोरोना वायरस : हज इस साल होगा या नहीं अहम फैसला लिया गया

कोरोना वायरस : हज इस साल होगा या नहीं अहम फैसला लिया गया

कोरोना वायरस : हज इस साल होगा या नहीं अहम फैसला लिया गया

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार काबा (Kaaba) की सफाई इस तरह से कराई गई है कि इस पर कोरोना (Corona virus) का कोई प्रभाव न रहे. वहीं रमजान (Ramadan) के दौरान कोरोना से हिफाजत के लिए अहम तीर्थ स्‍थलों के प्रवेश द्वारों पर एक एंटीसेप्टिक प्रणाली स्थापित की गई है. ऐसे में समझा जा रहा है कि लोगों को जल्‍दी ही कुछ शर्तों के साथ हज की अनुमति दी जा सकती है. वहींं सरकार ने कहा है क‍ि वह मुस्लिम देशों के साथ परामर्श के बाद हज पर अंतिम निर्णय लेगी.

काबा के चारों ओर लगाई गई सुरक्षा बाड़
'जियो टीवी' की खबर के मुताबिक सऊदी अरब (Saudi Arabia) में कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण बैतुल्लाह शरीफ के तवाफ में प्रवेश करने की अनुमति सीमित संख्या में लोगों को दी जा रही है और काबा के चारों ओर एक सुरक्षा बाड़ लगा दिया गया है, जबकि इससे पहले सुरक्षा उपायों के कारण मताफ को बंद कर दिया गया था. कोरोना महामारी के कारण रमजान के दौरान मस्जिद उल-हराम और मस्जिद अल-नबवी में इफ्तार भोजन पर भी प्रतिबंध लगाई हुई है. इसके बजाय जरूरतमंद लोगों को राशन के बैग वितरित किए जा रहे हैं.

स्थिति में सुधार होता है तो हज होगाइससे पहले अप्रैल में सऊदी अरब ने दुनिया भर के देशों से हज की तैयारियों में देरी करने के लिए कहा था. धार्मिक मामलों के मंत्री नूर-उल-हक कादरी ने कहा कि हज मंत्रालय ने फिलहाल किसी भी समझौते को रोक दिया है, लेकिन सऊदी सरकार हज के भुगतान के संबंध में विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार पाकिस्तान सहित अन्य मुस्लिम देशों के साथ परामर्श के बाद हज पर अंतिम निर्णय लेगी. अगर स्थिति में सुधार होता है तो हज होगा. गौरतलब है कि सऊदी अरब में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 37,000 से अधिक हो गई है, जबकि 239 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है. इनमें 30 पाकिस्‍तानी नागरिक भी शामिल हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)