होम राममंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू, निर्माण जल्द शुरू होगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2020 09:05 PM

राममंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू, निर्माण जल्द शुरू होगा

राममंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू, निर्माण जल्द शुरू होगा

राममंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू, निर्माण जल्द शुरू होगा

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राममंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारी तेज कर दी है. जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की ओर से मंदिर के नक्शे के मुताबिक गर्भगृह के चारों ओर लगाई गई लोहे की पाइप की घेराबंदी, लोहे की जाली, अस्थाई सुरक्षा कर्मियों के कैंप को हटाकर समतल कराने का कार्य जोरों पर है. सुरक्षा और दर्शन के लिए गर्भगृह के आसपास लगाई गई लोहे की घेराबंदी व जाली समेत सीआरपीएफ के कैंप को हटाने का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है.

राममंदिर निर्माण का ठेका लार्सन एंड टूब्रो को दिया गया है जो नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाएगी, इसके मालिक से स्व. अशोक सिंहल बहुत पहले ही कार्य करने के लिए सहमति ले चुके थे. इंजीनियरों ने गर्भगृह समेत आसपास की मिट्टी का परीक्षण कर लिया है. बहुत जल्द ट्रस्ट की बैठक में भूमि पूजन की तिथि तय हो सकती है. इसी के साथ भूमि के समतलीकरण के लिए लार्सन एंड ट्रबो के इंजीनियरों पर्यवेक्षण में स्थानीय पीडब्ल्यूडी की टीम लगा दी गई है.

यहां कैंप कर रहे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और आफिसियो ट्रस्टी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को बुलाने से पहले मुकम्मल तैयारी का खाका बन गया है. लॉकडाउन के तीसरे चरण में निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर मिली छूट से ट्रस्ट प्रशासन उत्साहित है.पीडब्ल्यूडी खंड दो की ओर से वाहनों में मजदूरों को लाकर कड़ी जांच के बाद काम पर लगाया जा रहा है.

ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को लोहे की सफाई कार्य को रोजाना मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहते हैं कि अब तेजी से राममंदिर निर्माण की कार्ययोजना पर आगे बढ़ने का वक्त है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)