होम गडकरी बोले- आज संकट में देश, मजदूरों के पीछे खड़े रहने की जरूरत
गडकरी बोले- आज संकट में देश, मजदूरों के पीछे खड़े रहने की जरूरत
कोरोना संकट के बीच देश में हर किसी को मजदूरों के बारे में सोचना चाहिए. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर हरसंभव मदद दे रही है. लेकिन आम आदमी को भी इस संकट में आगे आना चाहिए. क्योंकि यह संकट हमेशा नहीं रहने वाला है.
दरअसल, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच इंडिया टुडे ग्रुप ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हम अमेरिका-जापान की तरह आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं हैं, इसलिए वहां उठाए कदम को यहां लागू करना संभव नहीं है.
गरीबों को लेकर सबको सोचने की जरूरत: गडकरी
गडकरी ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार इस कोशिश में जुटी है कि इस संकट के बीच कोई भूखा नहीं सोए, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में उद्योग जगत को मजदूरों के बारे में सोचना चाहिए. संकट में जो खड़ा होता है उसे ही सच्चा साथी कहा जाता है. गडकरी का कहना है कि यह संकट हमेशा नहीं रहेगा, लेकिन अभी किया हुआ काम हमेशा याद किया जाएगा.
गडकरी ने कहा, 'सरकार जनधन खातों में पैसे डाल रही है, देश में चावल-गेहूं की कमी नहीं है और गरीबों को उचित रेट पर दिया जा रहा है, इस समय सभी को मजदूरों के पीछे खड़ा रहना चाहिए.'
'कुछ लोग दिल खोलकर कर रहे हैं मदद'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस संकट से देश जल्द बाहर निकलेगा, इसलिए इस दौर में किसी को नौकरी से न निकालें. कोरोना की वजह से मजदूर से लेकर संस्था तक संकट में हैं. लेकिन संस्था की कोशिश होनी चाहिए कि फिलहाल घर से भी मजदूर को भुगतान करना पड़े तो करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के त्याग को देख रहा हूं और यही भारत की ताकत है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।