होम भामाशाह स्वास्थ्य बीमा एवं आयुष्मान भारत योजना शीघ्र लागु हो : किरण माहेश्वरी
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा एवं आयुष्मान भारत योजना शीघ्र लागु हो : किरण माहेश्वरी
कोराना संक्रमण महाबंदी के कारण राजस्थान में चिकित्सा ढांचा चरमरा गया है. वहीं आर्थिक गतिविधियाँ ठप होने के कारण मध्यम एवं निम्न वर्ग की वित्तीय सेहत भी चिंताजनक है. पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे गंभीर आपदाकाल में राज्य सरकार (Government) (State government) को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा एवं आयुष्मान भारत योजना को शीघ्र लागु करना चाहिए.
किरण माहेश्वरी नें कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना निर्धन परिवारों को स्तरीय चिकित्सा व उपचार पहुँचाने की एक क्रांतिकारी योजना थी. राज्य की कांग्रेस सरकार (Government) ने इसे अकारण बंद करके जनता के स्वस्थ जीवन के मौलिक अधिकार पर डाका डाला है. इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना भी जन-जन को स्वास्थ्य एवं उपचार का अधिकार देती है. कांग्रेस सरकार (Government) जन विरोधी मानसिकता के कारण इन योजनाओं को लागु नहीं कर रही है. किरण ने यह भी मांग की है कि राज्य सरकार 8 लाख रूपये वार्षिक आय तक के सभी परिवारोंं को इन योजनाओं में निःशुल्क चिकित्सा का लाभ दे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।