होम आज रात से कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरू
आज रात से कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरू
लोकप्रिय रियेलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का रजिस्ट्रेशन आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा, इस बारे में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने सोनी टीवी को टैग करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है,'हम वापस आ रहे हैं. हर चीज़ को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है. आपके सपनों को उड़ान देने के लिए फिर अमिताभ बच्चन KBC-12 लेकर आ रहे हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात 9 बजे से सिर्फ सोनी टीवी पर.'
लॉकडाउन (Lockdown) के चलते यह वीडियो अमिताभ ने अपने घर पर शूट किया है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा भी, हां मैंने काम किया, अगर इससे कोई दिक्कत है तो उसे अपने तक रखें. सभी ज़रूरी एहतियात रखे गए थे. और जो काम 2 दिन में पूरा होना था एक दिन में ही हो गया. उन सभी को अब संतुष्टि मिलेगी जो KBC-12 के बारे में जानने को उत्सुक थे. 10-12 वीडियो/ ऑडियो रिकॉर्डिंग के बाद उम्मीद करता हूं सबकुछ अच्छे से हो जाए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।