होम जीवन में शिक्षकों का बड़ा महत्व : तापसी

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2020 08:47 PM

जीवन में शिक्षकों का बड़ा महत्व : तापसी

जीवन में शिक्षकों का बड़ा महत्व : तापसी

जीवन में शिक्षकों का बड़ा महत्व : तापसी

अभिनेत्री तापसी पन्नू को लगता है कि उनके शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए एक ब्लाक लिखा।

पन्नू ने लिखा, "मैं एक कार्यक्रम के लिए जयपुर जा रही थी और मुझे याद आया कि मेरे स्कूल की (पूर्व) उप-प्राचार्या अब जयपुर के एक स्कूल में प्राचार्या हैं। उनसे मिलने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। वह अप्रत्याशित क्षण था, जब पूरा स्कूल मिलने आ गया और बच्चे वास्तव में बहुत प्यारे थे और बहुत सारी चीजों के बारे जानना चाहते थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "शिक्षक आपके व्यक्तित्व को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक एक कारीगर के समान होते हैं जो हम सभी को एक अच्छा आकार देते हैं। मैं हमेशा से अपने शिक्षकों का आभारी रही हूं। मैं अपने बचपन के समय में फिर से वापस जाना चाहती हूं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आने वाले महीनों में 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिट्ठू' में नजर आएंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)