होम Coronavirus फ्री हुआ मिजोरम, अब इन 4 राज्यों में नहीं कोई मरीज
Coronavirus फ्री हुआ मिजोरम, अब इन 4 राज्यों में नहीं कोई मरीज
कोरोनावायरस महामारी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. देश में मिजोरम राज्य COVID-19 फ्री हो गया है. शनिवार को एक संक्रमित मरीज के ठीक होने के बाद अब राज्य में कोई संक्रमित मरीज नहीं है.
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर राज्य कोरोना संक्रमण से फ्री हो चुके हैं. वहीं केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) का कोई मामला नहीं है.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) मामलों की कुल संख्या 59662 हो गई है. जिसमें 39834 सक्रिय हैं. 17846 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।