होम INS नेताजी सुभाष के दो नाविकों में फ्लू के लक्षण के बाद कोविड-19 की जांच
INS नेताजी सुभाष के दो नाविकों में फ्लू के लक्षण के बाद कोविड-19 की जांच
भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस नेताजी सुभाष के दो नाविकों में फ्लू के लक्षण पाये जाने के बाद उनकी कोविड-19 जांच कराई गई है। रक्षा प्रवक्ता विंग कमांडर एम एस हुडा ने गुरूवार को बताया कि दोनों नाविकों के निकट संपर्क के लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लू के लक्षण वाले दोनों नाविकों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि प्रोटोकॉल एवं नियमों के अनुसार अन्य जवानों को एहतियातन पृथक-वास में भेज दिया गया है। प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि कितने कर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।