होम इजरायल ने बनाई कोरोना की वैक्सीन
इजरायल ने बनाई कोरोना की वैक्सीन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। इजरायल के रक्षा मंत्री नफताली बेन्नेट ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IIBR) ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है।रक्षा मंत्री नफताली बेन्नेट ने कहा कि आईआईबीआर ने कोरोना संक्रमण के एंटीबॉडी को तैयार करने में बड़ी कामयाबी पाई है। इतना ही नहीं वैक्सीन के विकास का स्टेज भी पूरा हो चुका है। जिसके बाद बड़े पैमाने पर वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।
इजरायल इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च नाम की संस्था इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अंतर्गत गोपनीय तरीके से काम करती है। यहां पर हुए प्रयोगों की जानकारियां किसी को नहीं मिलती हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल में छपी खबर के मुताबिक रक्षा मंत्री बेन्नेट आईआईबीआर का दौरा करने के बाद वैक्सीन का खुलासा किया।बेन्नेट के मुताबिक वैक्सीन संक्रमित व्यक्ति के शरीर के भीतर ही वायरस का खात्मा कर देती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बना ली गई है और उसे प्रेटेंट कराने की प्रक्रिया जारी है। जिसके बाद वैक्सीन का भारी संख्या में उत्पादन शुरू किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।